भारतीय मूल्यों पर आधारित वैकल्पिक व्यवस्था की पक्षधर हिन्दीं मासिक पत्रिका

अक्टूबर, 2007

पिछले अंक

हमारे बारे में

संपर्क करें

सदस्य बनें

 विविध स्थाई स्तंभ

 संपादकीय

 चलती चक्की देखके

 भारतगाथा

 कहानी

 पुस्तक परिचय

 ब्लाग का पन्ना

 दाल रोटी

अपना ई- मेल देखें

 जी-मेल

 हाट-मेल

 याहू-मेल

 रेडीफ-मेल

 सिफी-मेल

हिन्दी समाचार-पत्र

 अमर उजाला

 जागरण

 भाष्कर

 नवभारत टाइम्स

 प्रभासाक्षी

 सहारा समय

 बी.बी.सी हिन्दी

ये pspo क्या है?

 

आज के युग में जहां हर किसी को नये की तलाश है, वहां किसी प्रोडक्ट को बेचना बहुत कठिन है। खासकर तब, जब यह प्रोडक्ट कोई पंखा हो। पंखे में आप क्या नया करेंगे? ज्यादा से ज्यादा आप उसे डिफरेंट शेड्स में रंग देंगे या फिर उसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए उसके पंखों पर कोई सुनहरा काम कर देंगे। मार्केटिंग की इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ओरिएण्ट ने एक चीज सोची-उन्होंने पंखे के एक मूलभूत गुण को लेकर उसके चार शब्दों को लेकर एक वाक्यांश बना दिया pspo

ये pspo क्या है? Peak Speed Power Output पीक स्पीड पावर आउटपुट का मतलब है- एक निश्चित एरिया में एक निश्चित बिजली की खपत के साथ पंखे द्वारा दी जाने वाली हवा जो सभी पंखे देते हैं। ओरियण्ट हो या कोई और?

ओरियण्ट पंखे का यह विज्ञापन पिछले कई वर्षों से लगातार आ रहा है और इसके बारे में काफी कुछ लिखा भी जा चुका है, पर स्थितियों में कोई सुधार नहीं आया। बल्कि कुछ हद तक वे और बिगड़ी हैं। पहले वे उपभोक्ता की अनभिज्ञता के साथ खेल रहे थे, अब वे उसकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आजकल ओरियण्ट फैन के जो नये विज्ञापन आ रहे हैं उसमें एक आदमी पूछता है कि ये pspo क्या है?

बेचारा आदमी! ऐसी स्थिति में क्या करेगा? वह यही सोच सकता है कि या तो उसे आकाश निगल ले या वह धरती में समा जाये। दोस्तो, अब समय आ गया है कि हम ओरिएण्ट से सीधे-सीधे यह पूछें कि pspo आपके पंखे को दूसरे पंखों से बेहतर कैसे बनाता है?

 

व्हील-नीबू शक्ति या सिर्फ खुशबू?

सदियों से लोग इस बात को जानते हैं कि नीबू में साफ करने के (सफाई के)  विशेष तत्व होते हैं और अगर किसी साबुन में इसे मिलाया गया है, तो निश्चित रूप से वह दूसरों से बेहतर होगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हिन्दुस्तान लीवर ने 'नीबू शक्ति' से व्हील डिटरजेंट पाउडर के लिए बड़ा Ad Compaign किया। इस भ्रामक प्रचार का उद्देश्य उपभोक्ताओं को यह विश्वास दिलाना था कि व्हील डिटरजेंट पाउडर और टिकिया में नीबू की सफाई करने वाले सभी गुण मौजूद हैं।

हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड से जब इस बारे में बात की गयी, तो उन्होंने इस तथ्य को स्वीकारा कि व्हील में सिर्फ नीबू का परफ्यूम है उसके सफाई करने वाले तत्व (Cleaning Properties) नहीं हैं। 'नीबू शक्ति' शब्द का प्रयोग महज उपभोताओं को आकृष्ट करने के लिए एक नारे के रूप में किया जाता है। इसका डिटरजेंट पाउडर और टिकिया से कुछ लेना-देना नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि जब आपके प्रोडक्ट में सिर्फ खुशबू है, तो फिर आप विज्ञापन में ऐसा क्यों दिखाते हैं कि प्रोडक्ट में नीबू का रस मिलाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान लिवर का जवाब है- विज्ञापन में इतनी छूट तो ली ही जा सकती है।

 

   

 राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन

स्थाई स्तंभ

संपादकीय

चलती चक्की देखके

भारतगाथा

दाल रोटी

कहानी

  पुस्तक परिचय

 

 

ब्लाग का पन्ना

   

Austin e-commerce